हम सहर्ष आपके सामने प्रस्तुत करते है - द्रुपल्कोन एशिया-पैसिफिक आयोजक समूह (दैपास). दैपास यह प्रयास करेगा के एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय द्रुपल सम्मेलनों (द्रुपल्कोन) आयोजित किये जा सके.
दैपास समक्ष एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के द्रुपल उपभोक्ता एवं डेवेलोपेर्स और समुदायों के योगदान और सहायता का स्वागत करता है . हर द्रुपल्कोन अपने में अपर होता है और उसके लिए एक संगठित समुदाये के प्रयत्नों की जरुरत होगी. अपने विचारो, योगदान, समय, और इस टीम के अन्य कर्तव्यों के लिए कृपया दैपास गुट से जुड़े.
शीघ्र ही दैपास, पहले द्रुपल्कोन एशिया-पैसिफिक के आयोजन हेतु विभिन्न स्थलों की पड़ताल करने के लिए आप सबके सुझावों को मांगेगा. ध्यान दे: इन स्थलों के पड़ताल का काम असीम है. दैपास की स्थल-चयन टीम सिर्फ उन्ही जगहों के चुनाव पे ध्यान देगी जहाँ उपयुक्त संसाधन, स्थल, उपयुक्त तारीखे, संभवनीय श्रोतागण, और प्रेरित स्थानीय आयोजक विद्यमान होंगे.
पर इन सबसे पहले, स्थानीय एशिया-पैसिफिक द्रुपल समुदाय के पूर्ण सहयोग की जरुरत है. आप इस विज्ञप्ति को स्थानीय भाषाओ में अनुवाद करे और भीं जगहों पे इसे प्रेषित करे जहा इसे एशिया-पैसिफिक समुदाय के सभी गण पढ़ सके. इस विज्ञप्ति के किसी भी अनुवाद या प्रेषण की जानकारी दैपास गुट पर भी दे जिससे हम इसकी प्रगति का ध्यान रख सके.
दैपास, द्रुपल संघ की नयी कार्यक्रम योजना के तहत, हर दो साल पर एक एशिया-पैसिफिक द्रुपल्कोन के आयोजन हेतु बना है.
शुक्रिया एवं सहर्ष
द्रुपल्कोन एशिया-पैसिफिक आयोजक समूह
Recent comments
1 week 5 days ago
1 week 6 days ago
2 weeks 3 days ago
2 weeks 3 days ago
2 weeks 3 days ago
2 weeks 6 days ago
3 weeks 12 hours ago
3 weeks 14 hours ago
4 weeks 11 hours ago
4 weeks 1 day ago